कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी; बोले- 50 साल पहले जो गरीबी हटाने की गारंटी दी थी, उसका क्या हुआ?

Spread the love

बेंगलुरु , एजेंसी। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजकल कांग्रेस लोगों को झूठी गारंटियां दे रही है, लेकिन वो इस बात का कभी जवाब नहीं देते कि 50 साल पहले जो उसने गरीबी हटाने की गारंटी दी थी उसका क्या हुआ? उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों के लिए ये चुनाव नया इतिहास रचने का चुनाव है। ये चुनाव कर्नाटक को पूरे देश का नंबर-1 राज्य बनाने का चुनाव है और मुझे इस बात की खुशी है कि इस महायज्ञ के लिए कर्नाटक के लोगों ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर ही भरोसा किया है।
उन्होंने कहा कि जब भारत का डिफेंस सेक्टर मजबूत होना शुरू हुआ तो कर्नाटक में एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर बनाने की फैक्ट्री लगी। जब भारत दुनिया में स्टार्टअप का तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम बना तो कर्नाटक स्टार्टअप का कैपिटल बना। जब भारत में रेलवे का काम कई गुना तेज हुआ तो कर्नाटक में रेलवे का काम तेज हुआ। 2014 से पहले कर्नाटक में प्रतिवर्ष औसतन सिर्फ 7 किमी रेल लाइन का विद्युतीकरण हुआ था, जबकि बीजेपी की सरकार में पिछले 9 साल में हर साल करीब 1600 किमी रेल लाइन का विद्युतीकरण हुआ
पीएम मोदी ने कहा कि हम सब जानते हैं कि भारत मसालों के मामले में प्राचीन वैश्विक शक्ति रहा है लेकिन कांग्रेस के शासन में तो हम अपनी हल्दी तक की पहचान खोने लगे थे, लेकिन हमने अपने मसालों को दुनिया भर में प्रमोट किया। आज पूरी दुनिया में हमारे मसालों की मांग बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक का ऐसा कोई कोना नहीं जहां हमारी समृद्ध विरासत के दर्शन ना होते हों, लेकिन कांग्रेस और इनके सहयोगी जेडीएस की सरकारों ने इस विरासत का कदम-कदम पर अपमान किया। हमारी आस्था, हमारी धरोहरों को भी वोट बैंक की तुष्टिकरण की राजनीति में देखा गया।
पीएम ने कहा कि आज भारत की व्यवस्था टॉप 5 की आर्थिक ताकत बना है, इस दौरान भारत ने हर साल विदेशी निवेश के नए रिकॉर्ड बनाए, निर्यात के नए रिकॉर्ड बनाए लेकिन जब तक कर्नाटक में कांग्रेस और खऊर की सरकार थी तब तक इसका पूरा लाभ कर्नाटक को नहीं मिला। जैसे ही यहां डबल इंजन की सरकार बनी तो सालाना विदेशी निवेश पहले की तुलना में 3 गुना बढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *