पीएम मोदी ने कोरोना महामारी और टीकाकरण की स्थिति का लिया जायजा, बैठक में शीर्ष अधिकारी रहे मौजूद

Spread the love

नई दिल्ली,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में फैली कोरोना महामारी और टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की। पीएम मोदी की अध्यक्षता में की जाने वाली इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में पीएम मोदी देशभर में कोरोना के नए मामलों में हुई बढ़ोतरी के बीच कई राज्यों के अस्पतालों में सुविधाओं की कमी और अक्सीजन की आपूर्ति जैसी आवश्यक चीजों के बारे में चर्चा की।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना की स्थिति पर चर्चा करने और महामारी पर अंकुश लगाने के उपाय के लिए नियमित रूप से मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों के साथ पहले भी बैठकें करते रहे हैं। वहीं, इसके पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को पूरे देश में अक्सीजन की अबाध सप्लाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। शुक्रवार को हुई प्रधानमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद गृहसचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर अक्सीजन को कोरोना काल में अतिआवश्यक वस्तु बताते हुए इसकी आवाजाही पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाने की हिदायत दी थी।
गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार को देशभर में 2,34,692 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। 1,341 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई है। देश में सक्रिय कोरोना वायरस मामलों की संख्या भी 16 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। लगातार 38 वें दिन वृद्घि दर्ज करते हुए देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 16,79,740 हो गई है। कोरोना महामारी से ठीक होने वालों की दर 87़23 फीसद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *