नशे पर पुलिस की कार्रवाई, स्मैक और अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। जनपद में नशे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक और दूसरे मामले में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पहले मामले में कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को लोधिया बैरियर के पास चेकिंग के दौरान निखिलेश कनवाल को पकड़ा। उसके कब्जे से 15.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 4.59 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार निखिलेश कनवाल पूर्व में भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। दूसरी कार्रवाई में दन्या थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने सुवाखान तिराहे पर एक ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली। वाहन से 432 क्वार्टर और 69 हाफ अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस मामले में दीपक सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *