बढ़ते कोराना के मामलों के बीच पुलिस सतर्क

Spread the love

होटल व्यवसायियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
-नए साल के जश्न के बीच कोरोना के बढ़ने का खतरा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नए साल के जश्न को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। इसी के तहत विभिन्न थानों में होटल संचालक समेत नागरिकों के साथ बैठक की जा रही है। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक लैंसडौन संतोष सिंह कुंवर ने लैंसडौन क्षेत्र के होटल संचालकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नए साल पर पर्यटकों की आमद को लेकर होटल संचालकों को दिशा-निर्देश भी दिए।
होटल लियोस में आयोजित बैठक में बताया गया कि नववर्ष के दौरान लैंसडौन क्षेत्र में अत्यधिक संख्या में पर्यटक उमड़ते हैं। इसलिए सभी से मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहा जाए। इसके अलावा किसी भी पर्यटक को होटल में ठहरने से पहले उनसे पहचान पत्र अवश्य लें। पर्यटकों के साथ अभद्रता न की जाए और उनके वाहन पार्किंग में खड़े करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि होटल संचालक अपने यहां के स्टाफ का भी सत्यापन अवश्य करवाएं। इसके अलावा होटल के आसपास फल, ठेली, सब्जी आदि की ठेली लगाने वालों के सत्यापन के बारे में भी अवश्य पूछें और सत्यापन न होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *