चंबा में पुलिस और एसएसबी के जवानों ने फ्लैग मार्च किया

Spread the love

टिहरी। विधानसभा चुनाव एवं आचार संहिता का पालन करने के लिए चंबा बाजार में पुलिस और एसएसबी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया। गुरुवार को चंबा थाना पुलिस और एसएसबी के जवानों ने नगर में संयुक्त फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च नगर के विभिन्न सड़कों से होकर निकाला। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने लोगों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने का आह्वान किया। प्रभारी निरीक्षक पंकज देवरानी ने कहा कि क्षेत्र का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाऐगी। कहा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है, पुलिस अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखे हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *