धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जमीन के फर्जीवाडे़ में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 1 मार्च 2021 को कोटद्वार निवासी सरोजबाला ने तहरीर दर्ज कराई थी कि काशीरामपुर तल्ला निवासी संजय सिंह नेगी ने अपनी जमीन बताकर किसी की जमीन उन्हें बेच दी। जब मामले की जांच की गई तो जमीन किसी और की पाई गई। तहरीर के आधार पर संजय नेगी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। तब से आरोपी फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि बीती रात को करीब 9 बजे अभियुक्त संजय नेगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *