पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

 

 

नई टिहरी। पुलिस ने एक घर से चोरी करने के आरोपी को गहनों के साथ गिरफ्तार किया है। नई टिहरी थाना अंतर्गत बौराड़ी सेक्टर 7 बी निवासी इमराना पत्नी इशाक ने बीती रात को घर से जेवर चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकदमा दर्ज करने के बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चोरी के इस मामले में तेजी से कार्यवाही शुरू की। मामले में गठित टीम ने छानबीन शुरू की। पूर्व में चोरी के मामलों में आरोपियों से गहन-पूछताछ की। जिसके आधार पर मुखबिर की सूचना पर सुमन राणा पुत्र पूर्ण सिंह राणा निवासी 463, 8 डी बौराड़ी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। आरोपी ने चोरी की बात को स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी से डेढ़ लाख के सोने का एक हार और टप्स बरामद किये। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर चोर है। मामले में चोरी के दो घंटे के भीतर खोल दिया गया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। आरोपी को पकड़ने में एचएचओ नई टिहरी चंद्रभान सिंह अधिकारी, एसएसआई कुंवर राम आर्य, एसआई नवल किशोर, सतीश कुमार और विवेक आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *