पुलिस ने अवैध शराब की भट्टियां तोड़ी, दो आरोपी फरार

Spread the love

रुद्रपुर। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर शराब की दो भट्टियां और करीब सात हजार लीटर लहन नष्ट किया। इस अलावा 25 लीटर शराब जब्त की। जबकि मौके से दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। रविवार को कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि गुरुनानकनगरी, गोठा के जंगलों में छापेमारी की गई। इस दौरान शराब बनाने के उपकरण, चार ड्रम, चार प्लास्टिक पाइप, दो एल्मुनियम पाइप, एक स्टील का डोगा, दो जरकिन में लगभग 25 लीटर शराब जब्त की। जबकि मौके से मंजीत सिंह, लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा निवासी गुरुनानकनगरी गोठा फरार हो गये। बताया पुलिस ने मौके पर सात हजार लीटर लहन नष्ट किया। यहां एसएसआई विनोद फर्त्याल, एसआई जनार्दन भट्ट, नरेंद्र यादव, भगवती प्रसाद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *