पुलिस ने स्मैक के साथ एक को दबोचा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर पुलिस ने 2.01 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसके संपर्क में रहने वालों को चिह्नित कर रही है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेस अस्पताल की मोर्चरी के पास चैकिंग के दौरान श्रीकोट निवासी विक्रांत (29) से लगभग 2.01 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिस पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह कुंवर, मुख्य आरक्षी संजय कुमार, प्रदीप नौटियाल शामिल रहे। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *