कोविड नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने काटे 86 पर्यटकों के चालान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने जिला पुलिस को जनपद में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मास्क न पहनने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। यही नहीं उन्होंने कोविड़ गाइडलाइऩ का अनुपालन न करने वाले पर्यटकों के विरुद्ध भी कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी पौड़ी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा कोविड़ अनुरुप व्यवहार में सुधार लाने के लिए घूमने पहुंचे ऐसे पर्यटकों पर चालानी कार्रवाई की गई। एसएसपी ने बताया कि चालानी कार्रवाई के तहत मास्क न पहनने वाले 86, सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वाले 1101 तथा उत्तराखण्ड़ पुलिस अधिनियम की धारा-81 का उल्लघंन करने वाले 145 पर कार्रवाई अमल में लाई गयी। इस मौके पर एसएसपी ने सभी लोगों से कोविड़-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *