मेले के दौरान पुलिस ने काटे 134 लोगों के चालान

Spread the love

बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जा रहा है। जिसके तहत पुलिस लगातार चालान काट रही है। इसके अलावा हुड़दंग मचाने वालों पर भी नकेल कसी जा रही है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि मेला क्षेत्र में तीन सीओ मुस्तैदी के साथ काम कर रहे हैं। चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिना हेलमेट, लाइसेंस, ओवर स्पीड, नशे में वाहन चलाना, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मेले के दौरान 113 लोगों के विरुद्घ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है। 34000 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला। यातायात नियमों का उल्लंघन होने पर 407 वाहन चालकों के विरुद्घ चालानी कार्रवाई की गई है। तीन वाहन सीज किए गए हैं। 198500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। जबकि तंबाकू निषेध अधिनियम में 115 चालान कर 4860 जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *