पुलिस ने शराब की बोतलों को किया नष्ट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान ने जिले में माल मुकदमाती के नियमानुसार निस्तारण किए लिए समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, मनीषा जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली के निर्देशन में न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) धुमाकोट, पौड़ी के आदेशानुसार थाना धुमाकोट में माल मुकदमाती का निस्तारण किया गया।
शनिवार को उक्त कार्रवाई के तहत 12 बोतल व 70 पव्वे शराब को नष्ट किया गया। इसके अलावा अन्य मुकदमे में 12 बोतल रॉयल स्टेग, 12 बोतल वाइट एंड ब्लू को नष्ट किया गया। वहीं, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के मामले में जब्त किए गए तीन लाख 50 हजार रुपये को कोषागार में जमा किया गया और पांच ताश की गड्डियों को नष्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *