उत्तराखंड

आगामी त्योहार को लेकर पुलिस ने की बैठक

Spread the love

चम्पावत। थाना पुलिस लोहाघाट में होली के पर्व पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए नगर क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक की। शनिवार को थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने लोगों से होली पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने के लिए कहा इस दौरान मां झुमाधुरी सांस्तिक समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी और पाटन-पाटनी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश बोहरा ने बताया कि होली के पर्व के दौरान कुछ लोग झुमाधुरी मंदिर के पास जंगलों में आकर हुड़दंग मचाते हैं। उन्होंने पुलिस से अराजकतत्वों से निपटने की मांग की। इस दौरान थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने लोगों को भरोसा दिलाया कि होली के दौरान पुलिस ग्रस्त बढ़ाई जाएगी उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस की पुख्ता बंद व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर एसएसआई चेतन रावत, निवर्तमान सभासद राज किशोर साह, दीपक साह, बीना कनोजिया, गंगा पाटनी, मनोज पुजारी, प्रकाश चंद्र, सचिन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *