केदारनाथ में पुलिस कर रही यात्रियों की मदद

Spread the love

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में मौसम खराब होने और बर्फबारी के दौरान यहां तैनात पुलिस विभिन्न स्थानों पर तीर्थयात्रियों की मदद कर रही है। उन्हें हाथ पकड़कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रही है। जबकि यात्रा मार्ग में भी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस यात्रियों की मदद करने में जुटी है। केदारनाथ यात्रा के दौरान पैदल चलने वाले तीर्थयात्रियों को होने वाली मुश्किलों में पुलिस मदद्गार बन रही है। केदारनाथ धाम से घोड़ा पड़ाव तक बर्फ से किसी तरह की दिक्कत और फिसलन न हो, इसके लिए पुलिस के जवान तीर्थयात्रियों की मदद में खड़े हैं। कई जगहों पर पुलिस वृद्घ और शारीरिक कमजोर यात्रियों को हाथ पकड़कर रास्ता पार करवा रहे हैं। साथ ही विभिन्न प्रदेशों से आने वाले यात्री जिनकी बोलचाल सामान्य रूप से लोगों की समझ में नहीं आती है कुछ प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों को भाषा ट्रांसलेटर के रूप में भी रखा है ताकि परेशानी के दौरान संबंधित यात्री की बात सही ढंग से समझी जा सके। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि केदारनाथ यात्रा पर आने वाले सभी यात्रियों की सुरक्षा, सेवा और मित्रता के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है किसी भी तरह से तीर्थयात्रियों को परेशानियों से नहीं जूझना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *