उत्तराखंड

सम्पूर्ण विश्व में बढ़ रही हिन्दुत्व की स्वीकार्यता: शैलेन्द्र

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक डा शैलेन्द्र ने कहा अब पूरे विश्व मेघ् हिन्दुत्व की स्वीकार्यता बढ़ रही है। चमोली जिले के गोपेश्वर में संघ के कार्यक्रम नगर एकत्रीकरण में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक डा शैलेन्द्र ने स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा संघ के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का किया गया संघर्ष एवं सर संघचालक डा केशव बलिराम हेडगेवार ने स्वतंत्रता संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रान्त प्रचारक डा शैलेन्द्र ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उद्देश्यों के बारे में संघ के कार्य कर्ताओं को जानकारी दी। शैलेन्द्र ने कहा कि भारत की राष्ट्रीयता भारत के लोगों का जीवन प्राण है। स्वयंसेवकों को भारत को परम वैभव पर ले जाना है। प्रान्त प्रचारक डाक्टर शैलेन्द्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों का विस्तार आज पूरे विश्व में हो रहा है और पूरा विश्व आज हिन्दुत्व को स्वीकर रहा है। हिन्दुत्व और भारतीयता के मूल्यों को पूरा विश्व अपना रहा है चाहे वह किसी भी धर्म समुदाय का हो वह हिन्दुत्व के मूल्यों की सराहना कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 वर्ष पूरे करने की तैयारी में है और यह विश्व का पहला संगठन है जो बिना किसी द्वेष के अपनी शताब्दी मना रहा है यह स्वयंसेवकों के त्याग और तपस्या से ही सम्भव हो पाया है। स्वयं सेवक अपने राष्ट्र की राष्ट्रीय भावना और हिन्दुत्व से प्रभावित हो कर बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ता है और हिन्दुत्व के मूल्यों पर काम करता है। डा शैलेन्द्र ने बताया कि आज आपको कई विदेशी लोग भी राम और ष्ण का जप करते हुए गली मोहल्लों में दिखते है और खाड़ी देशों में भी 500 शाखायें विधिवत चलती हैं जो कि विश्व में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्वीकार्यता को प्रदर्शित करता है। इसके अलावा पूरे विश्व में आरएसएस की शाखायें प्रतिदिन बढ़ रही हैं और लोगों का झुकाव हिन्दुत्व की और बढ़ रहा है। यही कारण है कि पहली बार में ही विश्व के 181 देशों ने पहली बार में ही अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाने में अपनी सहमती दी है। शैलेन्द्र ने कहा कि आज पूरा विश्व हिन्दुत्व के मूल्यों को अपना रहा और पूरे विश्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हिन्दुत्व की स्वीकार्यता बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!