पुलिस का जरूरतमंदों को सहयोग जारी

Spread the love

बागेश्वर। कोरोन कर्फ्यू के दौरान अधिकतर काम धंधा चौपट हो गया है। हालांकि कृषि कार्य पूरी गति से चल रहा है। लेकिन कुछ लोगों के पास भूमि आदि नहीं होने के कारण उन्हें पुलिस मदद कर रही है। कोतवाली पुलिस ने बिलौना क्षेत्र में 25 जरूरतमंद परिवारों को राशन आदि वितरित किया।
कोरोना काल में पुलिस ने मिशन हौसला अभियान संचालित किया है। जिससे जरूरतमंदों को मदद की जा रही है। कोतवाली पुलिस ने मल्ला बिलौना क्षेत्र के 25 परिवारों को राशन आदि उपलब्ध कराया। वरिष्ठ सीनियर सीटिजन के अध्यक्ष रणजीत बोरा की डिमांड पर पुलिस ने हाथ बढ़ाए। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि सीनियर सीटिजन ने सूचना दी थी। कि 25 गरीब परिवार मल्ला बिलौना में रहते हैं। जिनके पास राशन सामग्री समाप्त हो गई है। इसके अलावा पुलिस ने लोगों को मास्क, शारीरिक दूरी और साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट, उप निरीक्षक कृष्ण गिरी, आरक्षी अशोक पंवार, सुनील बहुगुणा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *