पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया

Spread the love

पिथौरागढ़। पुलिस ने स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट योजना के तहत गंगोत्री गर्ब्याल बालिका विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया। गुरुवार को यातायात प्रभारी प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम विद्यालय पहुंची। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर क्राइम, बाल विवाह, नशा मुक्ति के बारे में बताया। साथ ही हेल्प लाइन नंबर 112, 1090 व उत्तराखण्ड पुलिस एप से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। सशस्त्र पुलिस के एसआई मोहन लाल कोहली ने छात्राओं को फिजिकल फिटनेस ट्रेनिंग भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *