जी-20 के लिए चुने गए मार्ग पर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से की निगरानी

Spread the love

काशीपुर। पुलिस जी-20 समिट को लेकर पूरी तरह अलर्ट बनी हुई है। इसी के चलते पुलिस ने दोराहा मार्ग पर फ्लैग मार्च निकाला। वहीं ड्रोन कैमरे की मदद से आसपास के क्षेत्र की निगरानी की गई। सोमवार को सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी और पुलिस टीम ने दोराहा मार्ग पर फ्लैग मार्च निकाला। जहां पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को लोगों से हटाने को कहा। साथ ही ड्रोन कैमरे की मदद से आसपास के क्षेत्र की निगरानी भी की गई। कोतवाल ने बताया कि जी-20 के लिए चुने गए मार्ग पर पुलिस टीम के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया है और लोगों से अपने वाहनों को सड़क किनारे से हटाने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद के लिए लगातार काम कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *