उत्तराखंड

400 से अधिक लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 400 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा भाजपा के विकास कार्यों से लोग प्रभावित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास को जिस तेजी से आगे बढ़ाया है, उससे जनता पूरी तरह संतुष्ट है और निरंतर भाजपा से जुड़ रही है। सोमवार को बाजपुर रोड स्थित एक रिसर्ट में समारोह का आयोजन हुआ। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा की मौजूद्गी और नेता दीपक बाली के नेतृत्व में 400 से अधिक लोग पार्टी में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही उनका आभार भी जताया। उन्होंने कहा सभी को भाजपा में पूर्ण सम्मान दिया जाएगा। कहा सब पार्टी को अपना परिवार समझकर आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता मोहन बिष्ट ने किया। यहां विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, ड़ गिरीश चंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, रजत सिद्घू, बृजेश पाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, ड़ विजय शर्मा, सुधा शर्मा, अमित सक्सेना, राधा चौहान, सीमा चौहान पार्षद गंधार अग्रवाल, मंजू यादव, अजय शर्मा, पूजा विर्क, सुधा शर्मा, आनंद वैश्य, पूर्व तहसीलदार मनोरथ लखचौरा, मोहित चौहान, पार्षद वैशाली गुप्ता, गुरबख्श बग्गा, भूपेंद्र सिंह बग्गा, पार्षद सुरेश सैनी, हर्ष बाली, पुष्कर बिष्ट, रवि पाल, ईश्वर गुप्ता, राजकुमार यादव, सुरेंद्र सिंह जीना, तेजवीर सिंह चौहान रहे।
अधिवक्ताओं ने दिया प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन
काशीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम स्थल के बाहर ही रोक लिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन अधिवक्ता नहीं माने। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन देने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने भी अधिवक्ताओं की बातें सुनी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें ज्ञापन देकर बढ़े सर्किल रेटों को कम करवाने की मांग की। यहां संजय चौधरी, प्रदीप कुमार चौहान, संदीप सहगल, कैलाश बिष्ट, सुरेश कश्यप, नरेश खुराना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!