पुलिस क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली कोटद्वार का निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली ने सोमवार को कोतवाली कोटद्वार का अद्र्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों से आमजन से मित्रतापूर्ण व्यवहार रखने व लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों को चेक कर शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से अस्लाह/कारतूस की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवाई। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को कार्मिकों का अनुशासन/टर्नआउट उच्च कोटि का बनाए रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव व देखभाल ठीक रखने, अभिलेखों को अध्यावधिक करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सभी कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना।x

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *