पुलिस कर्मी तत्परता व संवेदनशीलता से करें काम

Spread the love

नई टिहरी : सीओ ओसिन जोशी ने थाना छाम का अर्धवार्षिक निरीक्षण करते हुए लंबित प्रकरणों को तत्परता से निपटाने के निर्देश दिये। थाने को अपडेट रखने के साथ ही पुलिस कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर भी प्राथमिकता बनाये रखने को भी कहा। सीओ जोशी ने थाना छाम में पहुंचकर सर्वप्रथम सलामी गार्द का निरीक्षण किया। उसके बाद आपदा उपकरणों, सरकारी संपत्ति, माल मुकदमाती, आम्र्स-एम्यूनेशन का निरीक्षण कर थाने के कार्मिकों से शस्त्रों की हैंडलिंग, आवश्यकता के समय बेहतर प्रयोग एवं आपदा उपकरणों के दैवीय आपदा की स्थिति में कुशल प्रयोग करने को निर्देशित किया। सीओ ने थाना परिसर के भोजनालय, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, कर्मचारी बैरक, महिला एवं शिशु सहायता पटल का भ्रमण भी किया। माल गृह का निरीक्षण करते हुए न्यायालय के निर्देशानुसार निस्तारण को कहा। थानाध्यक्ष को शिकायतों, आरटीआई व सेवा के अधिकार के मामलों के त्वरित निस्तारण को कहा। न्यायलय से प्राप्त वारंटियों के शत-प्रतिशत तामील को भी निर्देशित किया। पुलिस कार्मिकों को तत्परता व संवेदनशीलता से काम करने को कहा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *