महिला दिवस पर पुलिस कर्मियों का जांचा स्वास्थ्य

Spread the love

हल्द्वानी। महिला दिवस पर कोतवाली में चिकित्सा शिविर लगाया गया। शुक्रवार को बहुउद्देशीय भवन में आयोजित शिविर में महिला पुलिसकर्मियों और जवानों की पत्नियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही उन्हें बीमारियों से बचाव के लिए सुझाव भी दिए गए। उपवा (उत्तराखंड पुलिस वाइफ्ज वेलफेयर एसोसिएशन) प्रदेश अध्यक्ष ड़ अलकनंदा अशोक और जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी और सीओ विभा दीक्षित ने किया। शिविर में मौजूद स्त्री रोग विशेषज्ञ ड़ श्रद्घा सयाना ने महिला कर्मियों और जवानों की पत्नियों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने महिलाओं को बेहतर सेहत के लिए टिप्स दिए। इस दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनकर समाधान भी बताए गए। इस दौरान छवि अग्रवाल, दीक्षा बिष्ट आदि मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *