पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान

Spread the love

एक अप्रैल को डांग श्रीनगर में हुई थी चोरी की घटना
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : एक अप्रैल की रात श्रीनगर डांग में दुकान से चोरी हुए सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने पूर्व में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
मामले में विजय सिंह रावत ने श्रीनगर पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि एक अप्रैल की रात अज्ञात बदमाश उनकी दुकान से दो सिलिंग फेन, घरेलू सिलेण्डर ,02 एल.ई.डी. लाइट, 01 टुल्लू पम्प, लोहे की पत्तिया, बिजली के तार के बंडल चोरी कर ले गए हैं। उपनिरीक्षक प्रीति कर्णवाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर मुखबिर की सूचना पर 13 अप्रैल को अभिषेक उर्फ गोली पुत्र जितेन्द्र निवासी उफल्डा श्रीनगर पौडी गढवाल, अनिल पुत्र स्व0 शिवलाल निवासी अपर भक्तियाना श्रीनगर पौडी गढवाल, रोहित बिष्ट पुत्र कल्याण सिंह बिष्ट निवासी मढी चौरास थाना कीर्तिनगर जिला टिहरी गढवाल, अभिषेक शाह पुत्र गजेन्द्र शाह निवासी रानीहाट थाना कीर्तिनगर टिहरी गढवाल को गिरफ्तार किया गया था। बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 32 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रानीहाट टिहरी गढ़वाल स्थित एक कबाड़ी की दुकान से सामान बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *