पहाड़ खोद रहे खोखा स्वामी को पुलिस ने लगाई फटकार, काम रुकवाया

 

हरिद्वार)। हरकी पैड़ी पुलिस चौकी से फलांग भर की दूरी पर पहाड़ को खोद रहे एक खोखा स्वामी को पुलिस ने फटकार लगाते हुए काम रुकवा दिया। पुलिस ने जब पहाड़ को खोदने की अनुमति मांगी तब वह कोई अनुमति नहीं दिखा सका। चौकी प्रभारी संजीव चौहान ने खोखा स्वामी को पहाड़ न खोदने की हिदायत दी है। मामला हरकी पैड़ी चौकी से भीमगोडा की तरफ जा रहे मार्ग का है। शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि खोखे की आड़ में अंदर ही अंदर पहाड़ को खोदा जा रहा है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी संजीव चौहान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जब खोखा स्वामी से पहाड़ को खोदने की अनुमति नहीं दिखा सका। उसने पहाड़ को एक निजी बताकर खोदने की बात कही लेकिन वह उसके भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। चौकी प्रभारी ने पहाड़ खोद रहे खोखा स्वामी की क्लास लेते हुए उसे पहाड़ न खोदने की हिदायत दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि फिलहाल कार्य रुकवा दिया गया है। खोखा स्वामी न तो खुदाई की कोई अनुमति दिखा सका न ही उस पहाड़ से जुड़े कोई दस्तावेज उसने पेश किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *