पुलिस ने 22 नाबालिग वाहन चालकों के वाहन किए सीज

Spread the love

पौड़ी पुलिस का 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद में नाबालिगों के वाहन चलाने से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु 15 दिवसीय विशेष अभियान बुधवार से शुरू हो गया है। अभियान के पहले दिन पुलिस ने 22 नाबालिग वाहन चालकों के वाहन सीज कर 25-25 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है।
एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने जनपद में नाबालिगों के वाहन चलाने से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु 1 मई 2024 से 15 दिवसीय विशेष अभियान चलायें जाने हेतु आदेशित किया गया है। अभियान चलाने से पूर्व पौड़ी पुलिस ने जनपद में नाबालिगों को वाहन न देने और ना ही वाहन चलाने हेतु प्रेरित करने के सम्बन्ध में अभिभावकों एवं स्कूल प्रबन्धन की मीटिंग लेने के साथ-साथ जागरूक किया था। पुलिस की ओर से बताया गया था कि नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। बुधवार को जिले की पुलिस ने अभियान के पहले दिन ही 22 नाबालिग वाहन चालकों के वाहन सीज कर 25-25 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बुधवार को अभियान के पहले दिन कोतवाली कोटद्वार ने 13, थाना लक्ष्मणझूला ने 5, कोतवाली पौड़ी ने 1, यातायात कोटद्वार ने 2 एवं यातायात श्रीनगर ने 1 सहित कुल 22 नाबालिग वाहन चालकों को वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर उनके वाहनों को सीज कर अभिभावकों, वाहन स्वामी के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 25-25 हजार रूपए का चालान काटकर माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया। नाबालिग वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *