नियमों का उल्लंघन, पुलिस ने की कार्रवाई 

 

जयन्त प्रतिनिधि।

कोटद्वार : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने पांच वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार से पहाड़ जाने वाले वाहनों की तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण ही सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती है। इसलिए वाहन चालकों को नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। अभियान के दौरान पांच वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए पुलिस की विशेष टीम भी गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *