पुलिस ने लिये छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स

Spread the love

चमोली। पुलिस ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिये। साथ ही गौरा शक्ति ऐप और साइबर अपराधों की भी जानकारी दी। गुरुवार को रामचन्द्र भट्ट सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कलेज गोपेश्वर की छात्राओं को पुलिस ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं को स्वावलंबी एवं मजबूत बनाने के लिए ताइक्वांडो प्रशिक्षक द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में टिप्स दिये गये। इस कार्यक्रम के तहत छात्राओं को पंच, किक, ब्लक, हाथ टुड़ाना, बाल को टुड़ाना और किसी भी प्रकार की पकड़ से खुद को टुड़ाना आदि सुरक्षा के तमाम दांव पेंच सिखाये गये। उक्त जागरुकता कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिलाओं से सम्बंधित अपराधों की रोकथाम एवं शिकायतों को अनलाइन दर्ज कराने हेतु उत्तराखंड पुलिस ऐप ध्गौरा शक्ति ऐप की कार्यप्रणाली आदि के बारे में जानकारी दी गयी एवं अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। स्कूली छात्राओं को महिला सम्बन्धी होने वाले साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के तरीके, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं दुष्प्रभाव, सोशल साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों साइबर क्राइम आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी । इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद उनियाल, प्रभारी हेल्पलाइन उपनिरीक्षक मीता गुसांई, कां़चन्दन नागरकोटी, हेका़ पूनम रानी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *