पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में दो को लिया संरक्षण में

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी पुलिस ने स्कूटी चोरी का 24 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने दो स्कूटी चोरी के मामले में एक युवक और एक विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया है। कोतवाल ने बताया कि दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाल पौड़ी गोविंद सिंह ने बताया कि बीती 15 अगस्त को आंबेडकर छात्रावास कोटद्वार रोड पौड़ी निवासी प्रर्मिला पत्नी आलोक ने तहरीर दी कि आंबेडकर छात्रावास कोटद्वार रोड पर उनकी खड़ी स्कूटी को किसी व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिस पर त्वरित कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज करते हुए उनि संध्या नेगी को जांच सौंपी गई। पुलिस टीम ने वाहन चैकिंग के दौरान तिमली रोड पौडी से अभि नकुल नैथानी निवासी यूनियन बैंक न्यू विकास कोलोनी श्रीनगर रोड पौड़ी के कब्जे से स्कूटी बरामद की गई। बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। बताया कि अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। वहीं, दूसरे मामले में थाना मोहल्ला निवासी रघुवीर सिंह चौहान ने तहरीर दी कि उनके घर उनकी स्कूटी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। जिस पर कार्रवाई करते हुए जांच उपनिरीक्षक सिद्धार्थ सिंह को जांच सौंपी गई। बताया कि वाहन चैकिंग के दौरान सत्याखाल रोड से एक विधिविवादित किशोर के कब्जे से उक्त स्कूटी बरामद की गई। बताया कि विधिविवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया। दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक संध्या नेगी, उपनिरीक्षक सिद्धार्थ सिंह, मुख्य आरक्षी दलिप सिंह, गोपाल, दिनेश नेगी, कांस्टेबल अनिल बिजल्वाण आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *