पुलिस ने किया संदिग्धों का सत्यापन

नई टिहरी : चारधाम यात्रा के दृष्टिगत बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच लगातार की जा रही है। जिसके चलते थाना नई टिहरी पुलिस ने कोटी कालोनी में सत्यापन शिविर लगाकर लोगों को किरायदारों, नौकरों, फड़ फेरी वालों व मजदूरों बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों के सत्यापन किया है। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में आकर सत्यापन शिविर में भाग तत्परता से ले रहे हैं। पुलिस की इस पहल को प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। यात्राकाल में सत्यापन को सुरक्षा की दृष्टि से भी बहुत एहम माना जा रहा है। थाना मुनि की रेती, लंबगांव और छाम ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करते हुए सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *