त्योहार सीजन में पुलिस ने कसी कमर, दी चेतावनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : त्योहार सीजन में यातायात व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। गुरुवार को पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को भी सख्त चेतावनी दी। कहा कि यदि कोई भी व्यापारी दुकान का सामान सड़क पर रखता है तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस ने आमजन से भी व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील की।
नवरात्र व त्योहार सीजन में बड़ी संख्या में लोग बाजार खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बाजार क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमें गश्त पर डटी हुई है। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ दिन पूर्व पीस कमेटी की भी बैठक आयोजित की गई थी। लोगों से व्यवस्थाओं में सुधार के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है। उच्च अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें लगातार गश्त पर डटी हुई है। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अतिक्रमण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। लोगों से अपना सामान सड़क पर न लगाने की अपील की जा रही है। बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *