नाबालिक वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस तेज करेगी कार्रवाई

Spread the love

पिथौरागढ़। पुलिस जिले भर में नाबालिक वाहन चालकों पर शिकंजा कसेगी। एसपी लोकेश्वर सिंह ने यह बात कही। उन्होंने जिले के सभी थानों में कार्यरत थानाध्यक्षों को अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों की मासिक समीक्षा करने और उनकी पारिवारिक समस्याओं का भी निस्तारण के निर्देश दिए हैं। एसपी सिंह ने थानाध्यक्षों के साथ बीते रोज मासिक बैठक की। उन्होंने थानाध्यक्षों को मिशन मर्यादा, नाबालिक वाहन चालकों के खिलाफ चौकिंग पर विशेष रुचि लेने को कहा। एसपी ने छोटे कस्बों में भी अभियान चलाकर अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंटियों की गिरफ्तारी करने, पेडिंग अभियोगों का निस्तारण करने व थानों में जमा माल मुकदमातियों के साथ सीज वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने के आदेश दिए। उन्होंने निर्धारित समय बाद डीजे इस्तेमालन करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस माह उत्ष्ट कार्य करने वाले एलआईयू प्रभारी रोहित जोशी, चंद्रशेखर व ममता देऊपा को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यहां पुलिस अधीक्षक दूरसंचार बीबी तिवारी, सीओ महेश चंद्र जोशी, प्रतिसार निरीक्षक नरेन्द्र कुमार आर्या, यातायात निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी, कोतवाल मोहन चंद्र पांडे सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *