संवाददाता, विकासनगर। शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह डूमेट की ओर से थाना कालसी पुलिस के जवानों को मास्क बांटे गये। सोमवार सुबह अध्यक्ष सरीता जोशी के साथ समूह सदस्यों ने थाने में पहुंचकर पुलिस कर्मियों को मास्क प्रदान किये। इस दौरान अध्यक्ष जोशी ने कोरोना वायरस से लड़ाई में पुलिस के जवानों की प्रशंसा भी की। इस मौके पर शोभा रानी, पूनम बिंजौला, मातबर सिंह आदि मौजूद रहे।