सितारगंज, नानकमत्ता में 278 बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचीं

Spread the love

रुद्रपुर। सितारगंज व नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्रों के 278 बूथों पर गुरुवार अपराह्न तक पोलिंग पार्टिया पहुंच गई थीं। शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में 136 बूथ और नानकमत्ता क्षेत्र में 142 बूथ बनाए गए हैं। गुरुवार को भी रोजाना की भांति नगर व ग्रामीण अंचलों में बिजली कटौती होने से बूथों में परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को चली गर्म हवा व धूल भरी आंधी से पोलिंग पार्टी के सदस्यों को भी दिक्कतें उठानी पड़ीं। सितारगंज के 136 बूथों में से 37 बूथों को क्रिटिकल मतदेय स्थलों के रूप में चिह्नित किया गया है। जबकि 16 मतदेय स्थलों को वर्नेबल मतदेय स्थल घोषित किया गया है। इन केंद्रों में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। नानकमत्ता क्षेत्र में 15 बूथ वर्नेबल व 39 बूथ क्रिटिकल में रखे गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *