उत्तराखंड

कड़ी सुरक्षा में बगवाड़ा मंडी से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर रुद्रपुर की बगवाड़ा मंडी में गुरुवार को उत्सव जैसा माहौल रहा। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर बगवाड़ा मंडी से कड़ी सुरक्षा में पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया गया। सबसे पहले दूर के बूथों के पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इसके बाद जिले के सभी बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। ऊधमसिंह नगर में कुल 1465 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 18 पिंक बूथ और 647 पर्दानशी बूथ शामिल हैं। इनमें कुल 5773 पुरुष कार्मिक तैनात किए गए हैं, जबकि पिंक बूथ में 72 महिला कार्मिक के साथ ही 144 रिजर्व में रखी गई हैं। इसी तरह पर्दानशी बूथों पर 647 महिला कार्मिक लगाई गई हैं और 184 रिजर्व में रखी गई हैं। ऊधमसिंह नगर की नौ विधानसभाओं में लोकसभा चुनाव के लिए कुल 1595 मतदान पार्टियां बनाई गई हैं। सुबह 8 बजे से बगवाड़ा मंडी में पोलिंग पार्टियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। इस दौरान बगवाड़ा मंडी में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!