पलीहाउस संक्षित खेती प्रशिक्षण संपन्न

Spread the love

बागेश्वर । दानपुर किसान एकता स्वायत्त सहकारिता का एक दिवसीय पलीहाउस संरक्षित खेती प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि शामा क्षेत्र फल-फूल तथा सब्जी उत्पादन में अग्रणी है। यहां किसान पलीहाउसों में बेमौसमी सब्जी का उत्पादन करते हैं।
किसानों ने शिकायत की है कि समय-समय पर पलीहाउसों में उत्पादित सब्जियों में कीट पंतगों समेत अन्य बीमारी लग जाती है। इससे उनकी सब्जी बर्बाद हो रही है। यह प्रशिक्षण इस तरह के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। षि विज्ञान केंद्र काफलीगैर के वैज्ञानिक ड़क कमलेश पांडे ने पलीहाउस का रखरखाव आदि के बारे में जानकारी दी। ब्लक प्रमुख गोविंद दानू ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्य कर रही है। इसका लाभ किसानों को मिलेगा। यहां जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, राजेंद्र कोरंगा, धना कोरंगा, शामा, लीती, भनार, नौकुड़ी, हरसिंग्या बगड़ के किसान मौजूद रहे। उन्होंने खेती को जंगली जानवरों से बचाने की भी मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *