उत्तराखंड

स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के चित्रों का अनावरण किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। शनिवार को विकासखंड के 60 स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के चित्रों का अनावरण किया गया। ब्लाक सभागार में लगे इन चित्रों का अनावरण करते हुए विधायक अनिल नौटियाल ने सैनानियों के स्मृति में बनाए जाने वाले कार्यालय के लिए 7 लाख की धनराशि दिए जाने की बात कही। ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि वीरता का नाता देवभूमि से पौराणिक है। राष्ट्रप्रेम से ओत प्रोत इस देवभूमि में देश पर शहीद होने वाले आजाद हिंद फौज से लेकर आज तक के सैनिक शामिल है। जिसके लिए प्रदेश सरकार सैन्य धाम का निर्माण कर रही है। इससे पूर्व दीप प्रज्जवलन कर सभी स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को श्रद्घांजलि दी गई। जबकि कार्यक्रम में मौजूद स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के आश्रितों को शल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी आश्रित संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह तोपाल ने अतिथियों और आश्रितों का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रमुख चंद्रेश्वरी रावत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भुवन नौटियाल एवं समीर मिश्रा, नगर अध्यक्ष सुभाष चमोली, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, जिपंस सदस्य विनोद नेगी, चेतन मनोड़ी, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ अमित सैनी, सैनानी आश्रित सौरभ कांडपाल, महेश खंडूड़ी, मनीष डिमरी, अव्वल सिंह सहित कई अन्य शामिल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!