पूर्व फुटबॉल कोच के निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिला फुटबॉल एसोसिएशन पौड़ी गढ़वाल ने भारतीय खेल प्राधिकरण काशीपुर सेंटर से सेवानिवृत्त हुए मुख्य फुटबॉल प्रशिक्षक मोतीलाल जैन के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंंलि दी।
गुरूवार को आयोजित शोक सभा में एसोसिएशन के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि मृदुभाषी, कर्मठ, सरल स्वभाव के धनी मोतीलाल जैन ने भोपाल (मध्य प्रदेश), कोटद्वार स्टेडियम, देहरादून, काशीपुर साई सेंटर में बतौर फुटबॉल प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी है। उत्तराखण्ड में पहली बालिका फुटबॉल टीम बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। श्रद्धाजंलि देने वालों में सुनील रावत, गुरूचरण सिंह, सीपी बहुगुणा, दयाल सिंह रावत, मुकेश बिष्ट संस्था के सुरदीप गुसांई, दीपमोहन नेगी, प्रदीप राणा, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के वीरेन्द्र रावत, सुनील रावत, सिद्धार्थ रावत, ऋतिक, सुरेन्द्र रावत, जगमोहन बिष्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी, जितेन्द्र रावत, सुधीर नेगी, धीरेन्द्र सिंह कंडारी, स्व. शशिधर भट्ट स्मृति संस्था के अरूण भट्ट, अतुत भट्ट, गोपाल जसोला आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *