पूर्व मंत्री और महापौर ने शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने भारतीय लोकतत्र के मंदिर संसद भवन पर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के हमले में शहीद हुए सुरक्षा अधिकारी मातबर सिंह नेगी सहित अन्य ग्यारह जवानों की शहादत को नमन करते हुए श्रद्घाजंलि अर्पित की।
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि 13 दिसम्बर 2001 में जैश ए मोहम्मद के आंतकवादियों ने भारतीय लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले संसद में घुसने का प्रयास किया, लेकिन गेट नं0 दो पर तैनात सुरक्षा अधिकारी मातवर सिंह नेगी ने आंतकवादियों का डटकर मुकाबला किया, दोनो ओर से चली गोलीबारी में मातबर सिंह नेगी सहित अन्य ग्यारह जवान देश की खातिर शहीद हो गये है। उन्होंने कहा कि इसी गेट से घटना के कुछ देर बाद तत्कालीन उपराष्ट्रपति कृष्णकांत आने वाले थे। विकासखंड एकेश्वर के मवालस्यूं पट्टी के ग्राम सासो निवासी मातबर सिंह नेगी ने अदम्य वीरता एवं साहस दिखाते हुए आंतकवादियों को संसद भवन में घुसने से रोक दिया था, जिससे भारतीय संसद एवं तमाम सांसदों की सुरक्षा हो सकी है। मातबर सिंह नेगी को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि चौंदकोट क्षेत्र सहित समस्त उत्तराखंड को मातबर सिंह नेगी की वीरता पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *