पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। डॉ. पिताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिये गये है। विगत 26 नवम्बर को संविधान दिवस पर राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता की संयोजक विभाग प्रभारी राजनीति विज्ञान डॉ. सीमा चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बीएससी की छात्रा शिवानी ने प्रथम, एमएससी की छात्रा अनामिका उनियाल ने द्वितीय, बीएससी की छात्रा प्रियांशी नैथानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डॉ. संजीव कुमार और डॉ. रिफाकत अली सह संयोजक की भूमिका निभाई थी। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. महन्थ मौर्य ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *