कोटद्वार-पौड़ी

अमृत महोत्सव के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. देवेश प्रसाद भट्ट ने रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए बहुत से लोगों ने बलिदान किया है, जो हमें भूलना नहीं चाहिए। पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. अवतार सिंह नेगी, राम किशनपाल और अतुल सिंह ने निभाई। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत व देश भक्ति गीत और स्वतंत्रता संग्राम पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सर्वेश कुमार और डॉ. महेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!