पौड़ी गढ़वाल में वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
सतपुली।
द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत सिलोगी-जाखणीखाल-अमोला मोटर मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया। दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है। तीनों व्यक्ति एक गांव के थे।
जानकारी के अनुसार ग्राम अमोला निवासी सतपाल सिंह पुत्र माल सिंह, कलम सिंह पुत्र बचन सिंह व राहुल सिंह पुत्र मातबर सिंह रात सिलोगी से अपने गांव अमोला की ओर जा रहे थे। वाहन को सतपाल सिंह चला रहा था। इस बीच ग्राम बड़ेथखाल के समीप अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरे खड्ड में जा गिरा। ग्राम बड़ेथखाल के ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से दुर्घटना में घायल तीनों व्यक्तियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण लाये, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मृतकों का पोस्टमार्टम स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण में कराने का आग्रह किया है। राजस्व उपनिरीक्षक अमित कुमार ने बताया की बुधवार देर रात को सिलोगी से जाखणीखाल जा रही मैक्स बोलेरो बडेथखाल के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। वाहन में एक ही गांव के तीन लोग स्वर थे। दुर्घटना में ग्राम अमोला निवासी चालक 25 वर्षीय सतपाल सिंह पुत्र मान सिंह, 33 वर्षीय कलम सिंह पुत्र इंद्र सिंह व 25 वर्षीय राहुल सिंह पुत्र मातबर सिंह की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *