राईआगर और चौड़मन्या क्षेत्र में एक सप्ताह से बिजली गुल

Spread the love

पिथौरागढ़। राईआगर और चौड़मन्या क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से बिजली गुल है। इससे स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ खासा रोष है। उन्होंने एसडीओ को ज्ञापन सौंप जल्द विद्युत व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य दिवाकर सिंह रावल के नेतृत्व में विद्युत विभाग को भेज पत्र में लोगों ने कहा है कि बीते एक सप्ताह से क्षेत्र में बिजली न होने के कारण जनता परेशान है। जबकि इन दिनों बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी चल रही हैं। मगर मोबाइल चार्ज न होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। क्षेत्रवासियों ने जल्द ही विद्युत व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन को चेताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *