उत्तरी, मध्य हरिद्वार और ज्वालापुर में बिजली आपूर्ति ठप

हरिद्वार। बारिश के दौरान उत्तरी हरिद्वार के सप्ताषि भारत माता मंदिर क्षेत्र में 100 केवी का ट्रांसफर्मर खराब हो गया। जिसके चलते सुबह तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मध्य हरिद्वार में भी बुधरात देर रात करीब तीन बजे बिजली की आपूर्ति जलभराव के कारण ऊर्जा निगम ने बंद कर दी। इधर, ज्वालापुर क्षेत्र की दोनों सब डिवीजन में सुबह से शाम तक कई दफा बिजली की आपूर्ति बाधित होती रही। इस कारण धर्मनगरी की बड़ी आबादी को परेशानी हुई। उर्जा निगम के ईई एसएस उस्मान ने बताया कि सप्ताषि में 100 केवी का ट्रांसफर्मर खराब हो गया था। जिसे बदल दिया गया है। गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। बताया कि ऊर्जा निगम के पास रोशनाबाद स्टोर में पहले से कई ट्रांसफर्मर अतरिक्त रखे हुए हैं। क्षेत्रों में फल्ट की सूचना मिलने पर बिजली आपूर्ति बंद करके फल्ट को तत्काल सही किया जा रहा है। मध्य हरिद्वार में भी सड़कों पर बारिश का पानी जमा होने से बिजली की सप्लाई बंद करनी पड़ी। गुरुवार दोपहर 12 बजे सड़कों से पानी की निकासी होने के बाद बिजली सप्लाई शुरू हो सकी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *