प्रभु राम का हुआ राजतिलक, खुशी से झूम उठी प्रजा

Spread the love

ग्राम सभा झंटरी के अंतर्गत डाडामंडी में आयोजित रामलीला का हुआ समापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: दुगड्डा ब्लाक के झटरी ग्राम संभा अंतर्गत डाडामन्डी में आयोजित रामलीला का प्रभु राम के राजतिलक के साथ समापन हो गया है। लीला के अंतिम दिवस पर कुंभकर्ण, मेघनाद, अहिरावण व अंत में रावण वध के उपरांत प्रभु राम का राजतिलक तक की लीला का मंचन किया गया। अंतिम दिवस की लीला का आरंभ दिनेश नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पात्रों के सजीव अभिनय ने जनता को देर तक लीला में बांधे रखा। रामलीला कमेटी अध्यक्ष खुशीराम बलोदी ने स्थानीय जनता और सभी पात्रों सहित पट्टी पटवारी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, कोषाध्यक्ष हरेंद्र रावत, मंच संचालक हनुमान रावत, महासचिव मनिंदर पाल और संरक्षक शशिदेव डोबरियाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *