प्रदीप अध्यक्ष तो मुकेश बनें सचिव
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : ठेकेदार संघ लोनिवि बैंजरों की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें प्रदीप सिंह नेगी को अध्यक्ष और मुकेश पोखरियाल को सचिव बनाया गया। रवींद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक बैठक में कई मुद्दों पर मंथन किया गया। इसके बाद रविन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष, आलम सिंह रावत को सह सचिव, देवेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह को संयोजक, राजेश सिंह को आडिटर बनाया गया। जबकि कुलदीप, जसवंत सिंह, धीरज सिंह, अरविन्द रावत आदि को सदस्य बनाया गया।