कोटद्वार-पौड़ी

प्रदीप बने सामाजिक विकास संस्था के अध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व सैनिक अद्र्धसैनिक एवं सामाजिक विकास संस्था कोटद्वार की बैठक में सर्वसम्मति से प्रदीप बलूनी को संस्था का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं, आनंद बल्लभ घिल्डियाल को संरक्षक नियुक्त किया गया।
ध्रुवपुर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में नव नियुक्त अध्यक्ष प्रदीप बलूनी ने कहा कि हमारा संगठन सदैव सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित है। संगठन की अगली बैठक में नई कार्यकारणी भी बनाई जाएंगी और कोटद्वार में समस्त वार्डों में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव भी होगा। मीडिया प्रभारी बलवान सिंह रावत ने संगठन की ओर से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य राष्ट्र हित, समाज हित और सैनिक हित के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि आज कोटद्वार में तमाम ऐसी समस्याएं हैं, जिनका सालों से समाधान नहीं किया जा सका है। ट्रेंचिंग ग्राउंड व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की समस्या का निस्तारण बहुत जरूरी है। इसके अलावा मोटर नगर में अधूरे पड़े बस अड्डे के निर्माण को भी पूरा कराया जाना बहुत जरूरी है। बैठक में आनंद बल्लभ घिल्डियाल, मनवर सिंह रावत, दिवाकर लखेड़ा, बलवान सिंह रावत, सुरेश रावत, जसवंत सिंह चौहान, मनोहर सिंह चौहान, मदनमोहन घिल्डियाल, महावीर सिंह, देव सिंह गुसाईं, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदीप बलूनी, संजीव द्विवेदी, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, मदन मोहन काला, बलबीर सिंह नेगी, गोपाल सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, रेवत सिंह बिष्ट, जयपाल सिंह चौहान, प्रकाश सिंह रावत, किशन सिंह नेगी, मेहरबान सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!