प्रदेश अध्यक्ष जोशी के खिलाफ जांच निरस्त करने की मांग
चम्पावत। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्प्लाइज एसोसिएशन ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ की जा रही रही जांच को निरस्त किए जाने की मांग की। वेबिनार के जरिए हुई बैठक में पदाधिकारियों ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। इम्प्लाइज एसोसिएशन के चम्पावत जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि वेबिनार के जरिए प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। महासचिव वीरेंद्र गुंसाई ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बंद करने की मांग की। कहा कि बीते दिन हुए आंदोलन के बाद प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हो सका है। वेबिनार के जरिए चर्चा करने वालों में चम्पावत के जिला महामंत्री गोविंद बोहरा, सुरेंद्र सिंह सौन, जीवन ओली, रवींद्र पांडेय, एमएस जीना, रघुवर पंत, एसएस सिद्दीकी, नवीन सिंह, पुष्कर बोहरा, रमेश सिंह देव, पान सिंह मेहता शामिल रहे।