Uncategorized

प्रदेश भर में सैनिक सम्मान समारोह मनाया जायेगा: गोयल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री एवं सैनिक सम्मान समारोह के जिला संयोजक ने कहा भाजपा ने हमेशा सैनिकों और पूर्व सैनिकों का हमेशा सम्मान किया है। सैनिकों का सम्मान भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजयुमो प्रदेशभर में पूर्व सैनिकों और सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। ताकि सैनिकों का गौरव और मनोबल बढ़ाया जा सके। गुरुवार को भाजयुमो के प्रदेश मंत्री एवं सैनिक सम्मान समारोह के जिला संयोजक सागर गोयल ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा भाजयुमो द्वारा उत्तराखंड में दो अप्रैल से सात अप्रैल तक सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए तीन अप्रैल को काशीपुर में विशाल सम्मान समारोह होगा। जिसमें एक हजार से अधिक पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जायेगा। कहा सैनिकों की वजह से ही हमारी सीमाएं सुरक्षित है। यहीं वजह है देश की जनता सुरक्षित है। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की ताकत लगातार बढ़ रही है। तीनों सेनाओं को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। सेना के जवान हर मोर्चे पर दुश्मनों को सब सिखाने के लिए तैयार है। मोदी सरकार में भारतीय सेना की ताकत में लगातार इजाफा हुआ है। भारत की सेना चीन को भी सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा 2017 में भी पार्टी ने सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम किए थे। सम्मान समारोह सभी जिलों में मनाया जायेगा। कार्यक्रमों को भव्य बनाने के लिए सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां भाजयुमो जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, अमित चौधरी, भारत भूषण चुघ, योगेश पानू, उदय वार्ष्णेय आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!