प्रदेश में 420 नए कोरोना मरीज, नौ मरीजों की मौत

Spread the love

देहरादून । प्रदेश के मैदानी जिलों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, जबकि पर्वतीय जिलों में इसकी रफ्तार कम हुई है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में नौ मरीजों की मौत हुई है, जबकि 420 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 69307 हो गया है। प्रदेश में सर्दी बढ़ने के साथ ही कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मामले और मरीजों की मौतें बढ़ रही हैं। मैदानी जिले देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार में फिर से संक्रमित मामलों में तेजी आ रही है। हालांकि पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत अन्य पर्वतीय जिलों में संक्रमित मामलों में कमी आई है। देहरादून जिले में सबसे अधिक 153 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 51, हरिद्वार में 42, ऊधमसिंह नगर में 38, रुद्रप्रयाग और चमोली में 28-28, पौड़ी में 23, टिहरी में 18, अल्मोड़ा में 17, बागेश्वर में 12, पिथौरागढ़ में07, चंपावत में 02 और उत्तरकाशी जिले में 01 संक्रमित मिला है।
प्रदेश में नौ संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में 02, हिमालयन हास्पिटल में 02, सेना अस्पताल पिथौरागढ़ में 01, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में 01, जेएलएन जिला अस्पताल रुद्रपुर में 01, श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में 01, दून मेडिकल कालेज में 01 मरीज ने दम तोड़ा है। अब तक 1128 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *