प्रदेश सरकार पर लगाया आपदा प्रभावितों के अपमान का आरोप

Spread the love

-मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की
पिथौरागढ़। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर मुनस्यारी व धारचूला के आपदा प्रभावितों का अपमान करने का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव मदन राम सन्याल ने कहा कि 2020 में आपदा से टांगा,उमरगडा,लुम्ती,भौरी सहित अन्य जगहों पर आपदा ने कहर बरपाया। वर्तमान में भी आपदा प्रभावित टैंटो में अपना जीवन जीने को मजबूर हैं। कहा कि 2013 में कांग्रेस की सरकार ने आपदा प्रभावितों को 7 लाख रुपये लगभग आपदा राशि दी थी। प्रदेश की भाजपा सरकार 1 लाख 9 हजार रुपये ही आपदा प्रभावितों को मुआवजे के रुप में दे रही है। कहा कि यह आपदा पीड़ितों का अपमान है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *